विधुत बदहाल व्यवस्था के चलते श्री हत्याहरण तीर्थ पर राम नाम संकीर्तन में हो रही परेशानी
बेनीगंज/हरदोई_छेत्र के पौराणिक तीर्थ हत्याहरण में संत श्री अवधेश दास जी महाराज व पुरवा बाजीराव निवासी पंकज सिंह चौहान द्वारा राष्ट्र कल्याणार्थ राम नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन कराया जा रहा है जो चैत्र पूर्णिमा 2023 से अनवरत रूप से जारी है किसका 14 वर्ष पूर्ण होने पर यानी चैत्र पूर्णिमा 2037 को विश्राम दिवस होगा। हत्याहरण तीर्थ में चल रहे अखंड राम नाम संकीर्तन में बिजली की आपूर्ति एक बड़ी बाधा बनी हुई है। बिजली विभाग की लापरवाही व मनमाने रवैए के चलते यहां बमुश्किल 4 से 5 घंटे बिजली मिल पा रही है। जिससे भक्तों को अंधेरे के साथ साथ भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की गयी लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हो सका। इधर मन्दिर परिसर में कई दशक पूर्व बने धर्मशाला व यज्ञशाला भी जर्जर हो गये है। वहीं परिसर व तीर्थ के जीर्णोद्वार के लिए साशन से धन भी आबंटित कर दिया गया है लेकिन कार्यदाई संस्था द्वारा मानकनुसार कार्य नही किया जा रहा है इस कारण क्षेत्र में भक्तों के अन्दर रोष व्याप्त हो रहा है। जबकि स्थानीय भक्तों द्वारा विधुत आदि की कुछ वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं जो भीषण चिलचिलाती गर्मी में नाकाफी साबित हो रही है। यहां चल रहे राम नाम संकीर्तन कार्यक्रम में 366 टीमें बनाई गई हैं। कार्यक्रम में सम्मिलित भक्त व अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं द्वारा अपने समयानुसार रोजाना शाम 4 बजे से दूसरे दिन 4 बजे तक 24 घण्टे समय पर पहुंच कर दिन-रात अनवरत राम नाम संकीर्तन कर रहे है। व्यवस्थापकों द्वारा बनाई जा रही टीमों में प्रमुख रुप से शिवपुरी गांव से प्रधान अतुल सिंह, हत्याहरण से अशोक सिंह, कल्यानमल के दिनेश मिश्रा, जमुनिहा से राम गोपाल मिश्रा, रामपुर से जगदीश कुमार चुन्नी लाल, कुर्मिन खेड़ा से सुनील शुक्ला रामचंद्र, लोधौरा से अनुज शुक्ल, जसईपुर से शिव मोहन सिंह, मंगरा से लाखन सिंह, भैनगांव से देवेंद्र सिंह, कोथावां से वीरेश गुप्ता, बेनीगंज से रूपेश अंजाना बद्री वैश्य, मझिले वैश्य ,रोहित वैश्य, राहुल वैश्य व दीपक अवस्थी आदि भक्त जन उपस्थित हैं।http:/

🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
जिला मीडिया काइंम खुलास न्यूज चैनल रिपोर्ट 
               न्यूज रिपोर्ट पुनीत मिश्रा
          जिला मीडिया कांइम ब्यूरो चीफ
                शिवम कुमार अस्थाना 
                    डिस्ट्रिक्ट हरदोई   
                        🚨🚨🚨

Previous Post Next Post