विशेष सचिव ने नगर के कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण
(पुनीत मिश्रा बेनीगंज)
बेनीगंज/हरदोई_कस्बे के कान्हा गौशाला में मौजूद पशुओं की संख्या उनके खान पान साफ सफाई व्यवस्था की उत्तर प्रदेश शासन से आए विशेष सचिव मार्कण्डेय शाही ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। विशेष सचिव खाद्य एवं रसद मार्कण्डेय शाही ने निरीक्षण के पश्चात बताया कि शासन के निर्देश के तहत जनपद में पशु गणना के अनुसार कितने पशु है व स्थाई अस्थाई कान्हा गौशालाओं में अब तक कितने संरक्षित है। पशुओं के लिए क्या बेहतर कदम उठाए जा सकते है। जिसके तहत भ्रमण के दौरान कान्हा गौशाला बेनीगंज का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया यहां व्यवस्थाएं ठीक मिली है। यहां लगा गोबर गैस प्लांट फंगशनल एवं संचालित नही मिला। जिसे ईओ ने एक सप्ताह में संचालित करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा प्लांट संचालित होने से गौशाला की ऊर्जा जरुरत भी पूरी होगी। साथ ही गौशाला में संरक्षित सभी पशुओं के टैग लगाए जाने के साथ चूनी चोकर की व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश ईओ व सम्बन्धित को दिये है। इस मौके पर मौजूद नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव, लिपिक विजय तिवारी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ जय सिंह, मिलन तिवारी, कामरान अंसारी, आदित्य त्रिपाठी बेनीगंज देहात सचिव कुलदीप गौतम सहित तमाम कर्मी मौजूद रहे।http:/
🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
जिला मीडिया काइंम खुलास न्यूज चैनल रिपोर्ट
न्यूज रिपोर्ट पुनीत मिश्रा
जिला मीडिया कांइम ब्यूरो चीफ
शिवम कुमार अस्थाना
डिस्ट्रिक्ट हरदोई
🚨🚨🚨