कोथावां के भावानीपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई चौपट
अक्सर नदारद रहते हैं अध्यापक 

हरदोई_विकास खण्ड कोथावां के भवानीपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत शिक्षा मित्र ने स्कूल को खुद का घर बना लिया है। जब जी चाहा स्कूल चले आये जब मन हुआ तो बिना बताए छुट्टी कर ली। सबसे मजे की बात तो यह है कि जब स्कूल आये तो हाजिरी भर कर सरकार की आंखों में धूल झोंक कर मजे लिये जा रहे हैं। विद्यालय में बच्चों के मिड-डे मील में प्रधानाध्यापक द्वारा जमकर खेल किया जा रहा है कभी कभार हल्दी पड़े पीले चावल खिलाकर गुरु जी अपने कर्तव्य का बखूबी पालन कर रहे हैं। इस स्कूल में पढ़ाई लिखाई की बात करना पूरी तरह से बेमानी होगी। सरकार लाखों रूपए वेतन के रुप में इन अध्यापकों की जेब में हर महीने ठूंस देती है लेकिन इन अध्यापकों द्वारा धेला भर का काम नहीं किया जा रहा है। आज इस विद्यालय को देखा गया तो विद्यालय में प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह व शिक्षा मित्र शकील अहमद बिना अवकाश लगायें गायब मिले। स्कूल का रखरखाव व साफ सफाई भी ठीक से नहीं दिखी। इस सन्दर्भ में बीईओ अजीत प्रताप सिंह से जानकारी चाहीं गयी तो उन्होंने बताया कि उक्त अध्यापकों का नाम प्रदेश से जारी डिफाल्टर सूची में भी दर्ज है। मेरे द्वारा तीन बार निरीक्षण किया गया यह लोग अनुपस्थित ही मिले। इन अध्यापकों पर जल्द ही कठोर कार्यवाही की जायेगी।
http:/🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🚨🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤🎤
जिला मीडिया काइंम खुलास न्यूज चैनल रिपोर्ट 
               न्यूज रिपोर्ट पुनीत मिश्रा
          जिला मीडिया कांइम ब्यूरो चीफ
                शिवम कुमार अस्थाना 
                    डिस्ट्रिक्ट हरदोई   
                        🚨🚨🚨

Previous Post Next Post