मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धाजंलि सभा मानव समाज की उन्नति में सहायक-- शिक्षक लखन लाल आर्य

ललितपुर-- समाज मे व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के क्रम में कुशवाहा समाज एवं आर्य समाज की पहल पर कांशीराम कालोनी रामनगर निवासी राजू कुशवाहा के पूज्यनीय पिताजी लक्ष्मन कुशवाहा के निधन पर मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।
आर्य समाज के प्रधान मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ ने कहा कि वैदिक धर्मानुसार अंत्येष्टि ही अंतिम संस्कार होता है आत्मा की शांति के नाम पर उसके बाद के सभी कृत्य अवैदिक हैं।
आर्य समाज के मंत्री शिक्षक लखन लाल आर्य ने कहा कि मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धाजंलि सभा मानव समाज की उन्नति में सहायक है।
सन्तोष कुमार कुशवाहा हरदीला ने कहा कि हम सभी को सामाजिक कुरीतियों के खात्मे के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने की आवश्यकता हैं।
उप सभापति श्रीकांत कुशवाहा ने कहा कि मृत्युभोज समाज के अभिशाप है।
जिलाध्यक्ष रतिराम कुशवाहा ने कहा कि युवाओ को नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त कराते हुए सुशिक्षित एवं सुसंस्कारित करना होगा।
इस अवसर पर भजन लाल कुशवाहा,नीलू कुशवाहा,अशोक कुमार कुशवाहा अकेला,देवेंद्र कुशवाहा,राहुल कुशवाहा, रानू चढ़ार चौसा सहित सैकड़ो स्वजातीय बन्धु उपस्थित रहें।
संचालन आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य एवं आभार अशोक कुमार कुशवाहा अकेला पटना परौल ने जताया।

रामजी तिवारी मडावरा
जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर
Previous Post Next Post