*क्राइम खुलासा न्यूज़*

   श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

*जनपद श्रावस्ती।* 
आज दिनांक 28-2-2021 को पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी इकौना व क्षेत्राधिकारी इकौना श्री महेंद्र पाल शर्मा की अध्यक्षता में थाना इकौना व गिलौला पर महाशिवरात्रि, होली त्यौहार व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र गणमान्यो के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई।
मीटिंग में उपस्थित सभी संभ्रांत लोगों से वार्तालाप कर समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने व पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी शत-प्रतिशत मतदान करने तथा लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाने की कोशिश करें तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। जिससे समय रहते कार्यवाही की जा सके।
Previous Post Next Post