*क्राइम खुलासा न्यूज़*

   श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

 दिनांक 28 फरवरी 2021

*अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिरसिया क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मतदान स्थलों का निरीक्षण व चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया* 

 अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व होली त्यौहार के दृष्टिगत थाना सिरसिया क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
 इसी दौरान नेपाल बॉर्डर से सटे ग्राम सुइयां,तालबघौड़ा ,भरथा, रोशनपुर,शंकरगंज, असनहरिया तथा तुरूष्मा आदि ग्रामों में जाकर ग्रामीणों से वार्तालाप की गई तथा मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया गया तथा गांव के हालात के बारे में जानकारी ली गई।
    अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम तालबघौड़ा में चुनाव चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें आस-पास क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीण व संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी से शत प्रतिशत मतदान करने व आगामी त्यौहार होली को शांत प्रिय तरीके से मनाने मे पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। 
साथ ही साथ यह भी बताया गया कि चुनाव व त्यौहार में अराजक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की अराजकता फैलाई जा रही हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दे, जिससे समय रहते उन पर कार्यवाही की जा सके।
तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व एसएसबी के जवानों के साथ बार्डर पर गस्त की गई तथा आने जाने वालों की चेकिंग की गई साथ ही बॉर्डर सुरक्षा में तैनात कर्मियों को बॉर्डर पर सतर्क दृष्टि रखने तथा निरंतर आने जाने वालों की चेकिंग करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए 
 इस दौरान थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी राजपुर मोड़ सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Previous Post Next Post