*क्राइम खुलासा न्यूज़*
श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
दिनांक 28 फरवरी 2021
पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि थाने पर नियुक्त कर्मचारियों व ग्राम प्रहरियों के साथ मीटिंग की जाए तथा बीट व्यवस्था प्रणाली अमल में लाने व कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जाए।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना को0 भिनगा व सिरसिया पर पुलिस कर्मचारियों व ग्रामप्रहरियों की मीटिंग कर वार्तालाप कर समस्याओं को सुना गया तथा *बीट व्यवस्था प्रणाली* के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अमल में लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि बीट आरक्षी अपने बीट में भ्रमण कर आपराधिक व्यक्ति, मनबढ़ व्यक्ति, आय से अधिक खर्च करने वाले, अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर निगरानी रखेंगे तथा प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। बीट में निवास कर रहे डॉक्टर, इंजीनियर, व्यवसायी, पेंशनर्स, राजनीतिक व्यक्ति, पत्रकार, सभी संभ्रांत व्यक्ति तथा पुलिस का सहयोग करने वाले व्यक्तियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें जोड़ेंगे तथा उनसे बेहतर तालमेल रखते हुए उनसे प्राप्त अपेक्षित सहयोग/सुझाओ को अपने प्रभारी से अवगत कराएंगे।
साथ ही साथ आगामी त्यौहार व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में ग्राम प्रहरियों के साथ भी मीटिंग कर उनको उनके कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में बताया गया तथा यह भी बताया गया कि यदि आपके आस-पास किसी व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि या अराजकता फैलाई जा रही हो की जा रही हो तो इसकी सूचना तत्काल थाने पर दी जाए। *=================*
*पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में-*
क्षेत्राधिकारी इकौना श्री महेंद्र पाल शर्मा द्वारा थाना सोनवा व गिलौला तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री हौसला प्रसाद द्वारा महिला थाना व मल्हीपुर जाकर पुलिस कर्मचारियों व ग्राम प्रहरियों की मीटिंग कर वार्तालाप कर समस्याओं को सुना गया तथा बीट व्यवस्था प्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई व अमल में लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
साथ ही साथ आगामी त्यौहार व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत ग्राम प्रहरियों के साथ भी मीटिंग कर उनके कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में बताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।