*क्राइम खुलासा न्यूज़*

    श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

 दिनांक 28.02.2021
 
*सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी को दी गई भावभीन विदाई*

       आज दिनांक 28.02.2021 को पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द कुमार मौर्य के निर्देशानुसार प्रतिसार निरीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा उ0नि0 श्री मसूद खा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 
पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मी को शाल, श्रीमद्भागवत गीता व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।    
 
विदाई समारोह को संबोधित करते हुवे उनकी सेवाओं और उपलब्धियों की प्रशंसा की गई व उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

विदाई समारोह के अंत में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को ससम्मान वाहन में बैठाकर उन्हें भावभीन मन से अलविदा कहा।
Previous Post Next Post