रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व रुपईडीहा पुलिस ने संयुक्त गश्त के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 46 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
श कुमार व थाने के उपनिरीक्षक उमाकांत मिश्रा की संयुक्त टीम चकिया रोड मोड़ के पास पहुंची, तभी एक युवक नेपाल से आता दिखाई दिया। उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 46 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया।
कमांडेंट ने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान नर बहादुर सुनार निवासी वार्ड नंबर एक साईं गांव जिला बांके राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। उसे जेल भेज दिया गया है। बरामद स्मैक को सीज कर दिया गया है।
कमांडेंट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत 46 लाख रुपये है। अभियान में एसएसबी के अवधेश कुमार, विजय पांडेय, सगीर अहमद, पुलिस बल के आरक्षी अशोक यादव, अंशु दूबे शामिल रहे।
