पूर्व वित्तमंत्री, पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम जी की गिरफ्तारी के विरोध में पयागपुर-इकौना मार्ग पर स्थित खजुरार सहकारी समिति लि०के समक्ष कांग्रेस जनों ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंककर आक्रोश प्रदर्शन किया। उक्त अवसर पर कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि गोधरा काण्ड में तत्कालीन गृहमंत्री पी चिदंबरम जी ने अमित शाह को जेल भेजकर तड़ीपार करते हुए अपराधी करार दिया था। आज़ वहीं अमित शाह बदले की भावना से कांग्रेस नेता पी चिदंबरम जी को अपने गुर्गे सी बी आई के द्वारा उत्पीड़न करने जैसा कुकृत्य कर रहे हैं,जिसे कांग्रेस जन कत्तई बर्दाश्त नहीं कर सकते,चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी देने पड़े पीछे नहीं हटेंगे।इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशीय सचिव रमेश चंद्र मिश्र , विपुल कुमार मिश्र, नायब तिवारी,राम निहोरे, कृष्णानंद,हजारे, सुनील कुमार मिश्र, दुर्गेश सिंह,प्रेम सिंह, सुनीता तिवारी,साबरा बेगम अवधराज पासवान सहित कई कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
Previous Post Next Post