- भा. रा.पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेशाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बने जीतेंद्र कुमार तिवारी
- एक माह के भीतर प्रदेश कार्यकारणी बनाने के दिए निर्देश
बहराइच।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा समिति जीतेंद्र कुमार तिवारी को  प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पद पर मनोनीत किया गया है। नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष को एक माह के भीतर प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर राष्ट्रीय कार्यालय को अनुमोदन हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय कोर कमेटी व मनोनयन निर्णायक समिति प्रभारी कपिल कुमार गोयल के अनुमोदन पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने जीतेंद्र कुमार तिवारी निवासी बहराइच को प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पद पर मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई है कि उक्त मनोनयन निर्णायक समिति व कोर कमेटी प्रभारी कपिल कुमार गोयल के अनुमोदन पर किया गया है। नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार तिवारी को 1 माह के भीतर  उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करके राष्ट्रीय कार्यालय को अनुमोदन हेतु सूची प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने आशा जताई है कि नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार तिवारी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले प्रादेशिक स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं का समाधान कराने एवं संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की ओर कार्य करेंगे।
Previous Post Next Post