योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश का होगा सर्वांगीण विकास....सर्वेश द्विवेदी
(प्रदेश की संपूर्ण जनता ने एक बार फिर से जताया विश्वास महाराज जी करेंगे सभी के सपने पूरे)
एक बार फिर से संपूर्ण उत्तर प्रदेश की जनता ने महंत योगी आदित्यनाथ जी के ऊपर अपना संपूर्ण विश्वास जताया और अपने मताधिकार का प्रयोग कर उन्हें एक बार फिर से प्रदेश का बागडोर संभालने हेतु पुनः मुख्यमंत्री बनाने का कार्य कियाl जिसके लिए संपूर्ण प्रदेश भर के जनता जनार्दन को एक बार फिर से बहुत-बहुत धन्यवादl उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी प्रयागराज के जिला मंत्री व भारती गौ रक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार द्विवेदी ने कहीं l आगे बतलाया कि महाराज जी आज एक बार फिर से अर्थात दूसरी बार प्रदेश की बागडोर संभालने जा रहे हैंl यह उनके दृढ़ निश्चय एवं उत्तम कार्य प्रणाली एवं हिंदुओं के प्रति अडिग आस्था का परिणाम हैंl महाराज जी के पिछले कार्यकाल के दौरान संपूर्ण प्रदेश के गुंडा और भूमाफिया प्रदेश से गायब हो गए थेl जिन माफियाओं के नाम सुनते ही प्रदेश के लोगों के बीच एक भय का माहौल बन जाए करता था आज वह सभी लोग जिलों के अंदर पड़े हैंl भव्य अयोध्या मंदिर का निर्माण, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का कायाकल्प नवीनीकरण, विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी मंदिर कारी डोर की स्थापना उनके हिंदू धर्म के प्रति आस्था का प्रमाण हैl इसीलिए संपूर्ण प्रदेश की जनता उन्हें हिंदू हृदय सम्राट के नाम से पुकारती हैl शपथ समारोह कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण प्रदेश की जनता में प्रसन्नता का उद्गार देखा गया जिससे उनकी लोकप्रियता साफ साफ दिखाई देती हैlसंपूर्ण विश्व में आज योगी आदित्यनाथ जी की लोकप्रियता बहुत ही तेजी से बढ़ रही हैl वैश्विक महामारी के दौरान संपूर्ण प्रदेशभर की जनता का विशेष रूप से ध्यान रखा गया साथ ही साथ निशुल्क अन्न वितरण करा कर के महाराज जी ने जनता के प्रति अपना असीम प्यार प्रदर्शित किया l एक बार फिर से संपूर्ण उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी और हमारा उत्तर प्रदेश संपूर्ण विश्व में उत्तम प्रदेश के नाम से जाना जाएगाl सबसे ज्यादा सड़कों का निर्माण का भी रिकॉर्ड महाराज जी के नाम हैl
खास रिपोर्ट रजत केशरवानी प्रयागराज
Previous Post Next Post