बलिया ~ बीती रात किया गया ग्राम पंचायत नंदपुर के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश पाण्डेय के भतीजे व उनके पुत्र पर जानलेवा हमला ।
बताया जा रहा है कि बीती रात करीब साढ़े आठ बजे नंदपुर गांव के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश पाण्डेय के भतीजे जिला क्राइम रिपोर्टर कुलदीप पाण्डेय और उनके भाई ऋषभ अपनी गाड़ी महिंद्रा TUV नंबर UP65AB2219 का सर्विसिंग सहतवार से करा कर घर वापस आ रहे थे । उक्त मौके पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हल्दी सोनवानी रोड पर स्थित बसुधरपाह गांव के तीन मुहानी पर उनकी गाड़ी रोक दिया गया।
फिर दोनो पक्षों में झड़प हुई उक्त समय होम गार्ड को आता देख वो लोग छोड़ कर भाग गए। 
झड़प के दौरान ऋषभ के हाथ में कट का निसान आ गया एवं कुलदीप का सर हॉकी लगने से फट गया और शरीर में गंभीर चोट आई व दाएं पैर की हड्डी टूट गई।

बताया जा रहा है कि नंदपुर के पूर्व प्रधान अशोक पांडेय के रिश्तेदारों द्वारा ही आपसी रंजिश के वजह से हमला किया गया था।
कुलदीप और ऋषभ का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।
हालांकि ओम प्रकाश पाण्डेय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
Previous Post Next Post