आचार्य विद्यासागर संयम कीर्तिस्तम्भ का लोकार्पण

मड़ावरा में दीपावली के पावन पर्व पर आचार्य विद्यासागर महाराज के परम वंदनीय आर्यका माताश्री आदर्शमती माता जी की संघस्था आर्यका अंतरमति माताजी, अनुग्रहमति माताजी, अक्षयमती माताजी, निर्मदमती माताजी, ध्यानमती माताजी के पावन वर्शायोग में दीपावली महोत्सव में भगवान महावीर के २५४८ निर्माण महोत्सव पर निर्वाण लाडु चढ़ाया गया 
इस अवसर पर प्रतिष्टाचार्या प. प्रदीप जैन ललितपुर मड़ावरा वालों ने मड़ावरा नगर के समाज रत्न गौरव अध्यक्ष परमपूज्या निर्यापक महामुनिराज समयसागर महाराज के संघसानिध्य मैं २०१७-१८ पंचकल्याणक महोत्सव में यशस्वी सौधर्म इंद्र की पात्रता प्राप्त करने वाले डा बिरधीचंद जी, डा विकास, डा विशाल द्वारा कीर्तिस्तम्भ स्थापित हुआ था । जिसका लोकार्पण परम वंदनीय आर्यकामाता अंतरमति माताजी के संघ सानिध्य में विधि विधान पूर्वक पूजन करते हुए दीपकों से सजाते हुए लोकार्पण किया गया ।
परमपूज्या वंदनीय आर्यका अंतरमति माताजी ने अपने मंगल आशीष में मड़ावरा नगर के ऐसे उत्कृष्ट कार्य के प्रति समर्पित रहने वाले मड़ावरा नगर में सन ९६ से सौधर्म इंद्रा, चक्रवर्ती, माता पिता एवं समाज के अभी तक अध्यक्ष ऐसे समाज श्रेष्ठी का होना समाज के लिए सौभाग्य की बात है 
मड़ावरा नगर का चातुर्मास बहुत ही ऐतिहासिक समाज ने संगठित होकर एकता का परिचय देते हुए वात्सल्य पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया ।
हमारा बहुत ही आशीर्वाद है समाज इसी प्रकार रचनात्मक कार्यों को करती रहे ।

क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर से जिला ब्यूरो
पं रामजी तिवारी मडावरा की रिपोर्ट
Previous Post Next Post