*थाना कटरा बाजार की पुलिस पीड़ित से खेल रही आँख मिचौली का खेल*


कर्नलगंज, गोण्डा। उत्तरप्रदेश में जहां एक ओर योगी सरकार अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिऐ निर्देश जारी कर अपराध पर अंकुश लगाने के दावे कर रही है,वहीं दूसरी ओर थाना कटरा बाजार के पुलिस गंभीर मामले को धारा 279, 304A, 184 के तहत दर्ज कर पीड़ित से आँख मिचौली का खेल खेल रही है।                                                                                                  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कटरा बाजार के ग्रामपंचायत खेमपुर के कोड़री गाँव में दिनांक 31अक्टूबर 21 को एक गंभीर मामला संज्ञान में आया है जिसमें पीड़ित आबिद पुत्र गुल्ले के द्वारा बताया गया है कि उसकी लड़की सिवर्तुन अपने दरवाजे के सामने सड़क के किनारे  खेल रही थी,जिसे ट्रैक्टर चालक अरमान पुत्र तसील खां ने हमारे लड़की सिवर्तुन के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा कर मार डाला है और पीड़ित पक्ष द्वारा उक्त संबंध में पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने लड़की के लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गंभीर मामले में एन सी आर दर्ज कर लिया गया और अपराधी ट्रैक्टर चालक अरमान को ना तो पकड़ा ही गया तथा न ही आज तक ट्रैक्टर को सीज किया गया। जबकि हल्का दरोगा के दूरभाष नंबर पर बात करने पर दरोगा वसी अहमद ने बताया कि कार्यवाही की जा रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि पीड़ित के साथ कटरा बाजार पुलिस आँख मिचौली का खेल खेल रही है। अब देखना यह है कि जिले के तेज तर्रार कहे जाने वाले पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा इस मामले में क्या एक्शन लेते हैं और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।
रिपोर्ट जीतेन्द्र तिवारी
सम्पादक क्राइम खुलासा न्यूज
9919321023 /6306439722
Previous Post Next Post