*खेत पर किसान, सीमा पर जवान, तभी देश सुरक्षित हैं गुडडू राजा*
ललितपुर- ग्राम पूरा पचोनी, किसान संबाद में पहुचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नेता गुडडू राजा बुन्देला,
कार्यक्रम आयोजक रमेश मिश्रा जी एवं कार्यक्रम संचालन चाली राजा, ने किया
ललितपुर। जिले में खाद की विकराल समस्या के बीच किसानों ने आत्महत्या की थी। इन किसानों के घर शासन के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे तो अवश्य, लेकिन जिस कारण से किसानों ने आत्महत्या की, वह खाद आत्महत्या करने वाले किसानों के घर अभी तक नहीं पहुंची थी,महगाई चरम सीमा पर हैं, यह बात सोमवार को किसान संबाद में गुड्डू राजा ने कही समस्त ग्राम बसियो की समस्या सुनी एव हर सम्भव मदद का आश्वाशन दिया किसानों की आय को दोगुना करने, मंहगाई कम करने, कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही युवाओं को रोजगार देने की घोषणा करते हुये भाजपा सत्ता में आ गयी थी । अब, जबकि भाजपा सरकार के पांच वर्ष गुजरने को हैं, कोई भी साधारण व्यक्ति भी बता सकता है कि प्रदेश का क्या विकास हुआ, कितने युवाओं को रोजगार मिला, कानून व्यवस्था का क्या हाल, मंहगाई आज किस चरम पर है और किसानों की आय दोगुनी तो नहीं हुयी, लेकिन किसानों की आत्महत्याओं का ग्राफी आवश्य बढ़ा है। सपा के वरिष्ठ नेता गुडडू राजा बुन्देला की गाडिय़ों काफिला कस्बा, पूरा पचोनी, करमई, दुलावन, भावनी, धमना,बार, ग्रामो का भर्मण किया उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में वह नवागत जिलाधिकारी आलोक सिंह से वार्ता कर किसानों को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान भगत राजा अंधियारी, नरेंद्र राजा जाखलौन, पुष्पेंद्र राजा, धर्मेंद्र यादव परोंदा, लक्ष्मी लाल मिश्रा, राजू यादव, श्री राम नेता, रामसेवक मिश्रा, रमेश मिश्रा, पम्मा सहरियां, राहुल कुशवाहा, सतेंद्र सिंह सेतु यादव, जालम सहरिया, तिलक राम मिश्रा, नीरज मनीष साहू,गजेंद्र राजा मिर्चवारा, आकाश पाल, के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।
क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर से जिला ब्यूरो
पं रामजी तिवारी मडावरा