मितौली खीरी-जिलाधिकारी लखीमपुर महेंद्र बहादुर सिंह ठीक 10 बजे मितौली ब्लाक सभागार में उपस्थित हुए उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी शैलेंद्र भटनागर ,मितौली तहसीलदार अवधेश कुमार, खंड विकास अधिकारी चंदन देव पान्डेय की मौजूदगी में तहसील दिवस प्रारंभ हुआ जिसमें कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें राजस्व विभाग की सात ,विकास विभाग की तीन, पुलिस विभाग की दो, विद्युत विभाग की एक, शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा सका । जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत सीडीपीओ मुन्नी देवी के संरक्षण में महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया । मितौली तहसील में कार्यरत पूर्ति निरीक्षक से जिलाधिकारी ने शिकायतों के संबंध में जानकारी ली और बताया इनका कैसे निस्तारण किया जाता है। शिकायतों का निस्तारण कर शासन के पोर्टल पर डालें। भूमि संबंधी विवादों का संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शासन की मंशा के अनुरूप उनका निस्तारण करें, राजस्व कर्मी स्वयं मौके पर जाएं। खंड विकास अधिकारी से सफाई के संबंध में विस्तृत जानकारी ली खंड विकास अधिकारी ने सफाई कर्मी  के संबंध में जानकारी  देते हुए  बताया इस समय सफाई कर्मी निघासन में दैवीय आपदा राहत कार्य में लगे हुए हैं पट्टे की शिकायत आने पर लेखपाल रामविलास भारती को बुलाकर उस शिकायत संबंध में पूरी जानकारी कर गरीब को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए कहा। जेई एमआई पर आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ता ने कहा कि इन्होंने मुझे धमकी देते हुए कहा कि शिकायत ना करें शिकायत करोगे तो शिकायत मेरे ही पास आएंगी जिलाधिकारी ने जे एम आई को फटकार लगाते हुए कहा कि भविष्य में ऐसा किसी शिकायतकर्ता से कहा तो आप के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी जिलाधिकारी ने पुराने सिकायती रजिस्टर्ड को देखा और शिकायतकर्ताओं से फोन नंबर पर बात की और पूरा आश्वासन दिलाया शिकायत कर्ता निर्णय से संतुष्ट हुए ।तहसील अधिवक्ता संघ मितौली के दोनों ग्रुपों ने अपनी अपनी मांगों को लेकर जिला अधिकारी को अलग-अलग मांग पत्र सौंपा ‌।अंत में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की एक सप्ताह के अंदर संयुक्त टीम बनाकर शिकायतकर्ता के मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें। अगर समय से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया  गया तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी समाधान दिवस के बाद लोहन्ना स्थित गौशाला का निरीक्षण किया सब ठीक-ठाक मिला संपूर्ण समाधान दिवस में खंड विकास अधिकारी मितौली के अलावा थाना मितौली के थानाध्यक्ष सुनीत कुमार , मैगलगंज के थानाध्यक्ष चिरंजीव मोहन, नीमगांव के थाना अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, कानूनगो मनु माथुर, सीएचसी मितौली प्रभारी देवेंद्र कुमार सहित समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार जीतू
क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
Previous Post Next Post