बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ में विशाल जैन पवा को प्रांतीय सह प्रवक्ता बनाये जाने पर किया स्वागत।
*संगठन का वार्षिक प्रांतीय अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण 25 दिसम्बर को।*
अकर्मण्यता और शिथिलता की स्थिति में शिक्षक हित के कार्य नहीं किए जा सकते-वीर दुबे
मड़ावरा(ललितपुर)। बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई की एक बैठक पुष्पेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता और प्रांतीय प्रवक्ता वीर दुबे के मुख्य आतिथ्य में संकुल केंद्र पारौल अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में सम्पन्न हुयी। बैठक के शुभारम्भ में मां सरस्वती के चित्र का अनावरण कर ज्ञानदीप प्रज्वलित किया एवं सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में संवैधानिक व्यवस्था के तहत विद्यालय के सहायक अध्यापक विशाल जैन पवा को प्रांतीय सह प्रवक्ता बनाये जाने पर माल्यार्पण कर शॉल, श्रीफल के साथ मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सभी ने सुशासन को दृष्टिगत रखते हुए एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। प्रांतीय प्रवक्ता वीर दुबे ने विगत समय में हुए संगठनात्मक परिवर्तन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देना ज़रूरी है। ललितपुर के ऊर्जावान और सक्रिय शिक्षक जिला प्रवक्ता विशाल जैन पवा को प्रदेश कार्यसमिति में प्रांतीय सह प्रवक्ता मनोनीत कर अतिरिक्त दायित्व दिया गया है, जो संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध हैं उनसे पद की गरिमा एवं संगठन में निष्ठा रखते हुए शिक्षक हित में ईमानदारी से कार्य करने की अपेक्षा की जाती है। अकर्मण्यता और शिथिलता की स्थिति में शिक्षक हित के कार्य नहीं किए जा सकते। एवं बताया कि संगठन का वार्षिक प्रांतीय अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम 25 दिसम्बर को होगा। जिला उपाध्यक्ष आजाद सिंह ने प्रांतीय कार्यसमिति के निर्णय की सराहना करते हुए शिक्षक हित में किए जा रहे संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा चाहे सम्मान जनक वेतनमान के लिए किए गए संघर्ष हो, चाहे शिक्षकों के ऊपर हुए उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात हो शिक्षक संघ ने कुशल नेतृत्व किया है। ब्लॉक महामंत्री अभिषेक जैन पाह ने कहा नवीन कार्यसमिति की सक्रियता जनपद स्तर पर है, उसी रूप में ब्लॉक स्तर पर भी सक्रिय रहते हुए ही कार्य किया जाना है। शासन की सकारात्मक पहलों पर शिक्षक संघ भी सहयोग करता रहेगा। साथ ही शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक विरोधी निर्णय का पुरजोर विरोध भी करेगा। अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में संगठन के उत्कृष्ट कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि इसे मजबूती प्रदान करने के लिए शोषण के विरूद्ध एक- एक शिक्षक को संघ का घटक बनाना होगा। प्रांतीय सह प्रवक्ता विशाल जैन पवा ने कहा जिला कार्यसमति में सहयोगी की भूमिका एक वर्ष से निभा रहे हैं, लेकिन प्रांतीय पदाधिकारी के रूप में कार्य करने का जो अवसर मिला है, वह एक चुनौती है जिसे स्वीकार करते हुए जो प्रांतीय कार्यसमिति के साथ शिक्षक शिक्षामित्र एवं अनुदेशक साथियों का विश्वास है, उसे अक्षुण्य बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर शुभम जैन, नरेंद्र कुमार रजक, राजू यादव, ब्लॉक कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार नायक, सह कोषाध्यक्ष गोविन्द राज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाब सिंह यादव एवं भरत लाल रिछारिया, उपाध्यक्ष सचिन कुमार निरंजन, धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं नरेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त महामंत्री दिलीप कुमार श्रीवास, प्रचार मंत्री अनुज कुमार दीक्षित, संगठन मंत्री सुषमा राजा, दीपिका गुप्ता, ज्योतिरादित्य पटेल, मीडिया प्रभारी प्रकाश नारायण, लेखाकार राघवेन्द्र सिंह यादव एवं लक्ष्मण दास रजक, ऑडीटर लोकपाल सिंह बुंदेला एवं विजय कुमार पंथ आदि प्रमुख रहे। संचालन विरधा उपाध्यक्ष सुख सिंह राजपूत एवं आभार व्यक्त विरधा संयुक्त महमंत्री नितीश कुमार निरंजन ने किया।

क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर से जिला ब्यूरो
पं रामजी तिवारी मडावरा
Previous Post Next Post