सेन समाज का प्रबुद्ध सम्मेलन एवं मेधावियों का सम्मान 21 नबम्बर को

ललितपुर-- महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोशिएशन की एक बैठक स्थानीय कम्पनी बाग में  राष्ट्रीय संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य के मुख्य आतिथ्य एवं सविता महासभा  जिलाध्यक्ष बिहारी लाल सविता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी 21 नबम्बर को नेहरू महाविद्यालय ललितपुर में सेन समाज का प्रबुद्ध सम्मेलन एवं मेधावियों का सम्मान  समारोह को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेन समाज की राजनैतिक,आर्थिक,सामाजिक उन्नति हेतु समाज को  समय के अनुसार मुख्य धारा में जोड़ते हुए समाज व राष्ट्र निर्माण करना है।सेन समाज के जिन बालक बालिकाओं ने वर्ष 2020-2021 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 75% से अधिक अंक प्राप्त किये उन सभी का सम्मान एवं समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने बाले समाजसेवियों एवं मृत्युभोज न करने वाले परिवार को सम्मानित कर  युवा पीढ़ी को सुशिक्षित एवं संस्कारित करने में प्रेरणा मिल सकें। सम्मेलन में पूरे देश से सेन समाज के शिक्षाविद,साहित्यकार,समाजसेवियों के आने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी हैं।

बैठक में संरक्षक कीरत सेन सिमिरिया,खुशीलाल सविता मसौरा,आचार्य दयाराम सविता शिक्षक,दीप सेन सडख़री,शिक्षक शिशुपाल सेन,शिक्षक घनश्याम सेन पाली,शिक्षक राहुल सेन महरौनी, शुभम सेन एडवोकेट जमुनियां, नंद राम सेन पिपरिया, मोहित सेन गोगला,राजेश सेन जोनशन,प्रभु सेन बरोद,दीपक सेन जखौरा एडवोकेट जिला कोषाध्यक्ष नँद युवा वाहिनी आदि उपस्थित रहें।

संचालन जिला उपाध्यक्ष खुशीलाल सेन मसौरा एवं आभार शुभम सेन जमुनियाँ एडवोकेट ने जताया।

क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर से जिला ब्यूरो
पं रामजी तिवारी मडावरा
Previous Post Next Post