किसानों की फसल क्षतिपूर्ति के बाबत  मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

किसानों को अविलंब मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की
बेनीगंज/हरदोई विकास खण्ड क्षेत्र कोथावां तहसील सण्डीला में हुई भीषण बरसात के चलते गरीब किसानों की फसलों को काफी नुकसान होने से किसानों की परेशानी को देखते हुए मिश्रिख सांसद अशोक कुमार रावत ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन पत्र भेजा। भेजे गए ज्ञापन पत्र में सांसद ने कहा कि 18 व19 अक्टूबर को आकस्मिक भारी बारिश होने से किसानों की तिल, सरसों, गन्ना, केला, उर्द, मूंगफली,धान व आलू आदि की फसलें बुरी तरह से बर्बाद हो गई हैं।पिछले दो दिनों में बारिश प्रकृति की कोप कहर बनकर किसानों पर टूटा है, जिसकी वजह से अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए बैठे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहराने लगी है।तथा अब स्थिति यह है कि भारी बारिश के कारण कटी पड़ी धान की फसल खेत मे सड़ने लगी है।और धान की बालियों में अंकुर जमने लगे हैं एवं अधिकांस खेतों में पानी भर गया है। जिसकी वजह से किसानों का नुकसान और भी अधिक बढ़ जाएगा तथा उनकी लागत निकलना भी मुश्किल होगी।
     किसानों के हित के लिए सांसद श्री रावत ने एक बात और लिखी है कि मेरे संसदीय क्षेत्र में तिल, सरसों, गन्ना, केला ,उड़द ,मूंगफली सब्जियों के किसानों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुदरत के कहर ने किसानों को फसल से मुनाफा तो दूर उनकी मेहनत वाला गत पर ही पानी फेर दिया। इससे मेरे संसदीय क्षेत्र के छोटे गरीब किसानों के समक्ष गरीब आर्थिक संकट आ गया है। गरीब किसानों की फसल बारिश से जो चौपट हुई है। लेखपालों के द्वारा उसका आकलन करवा कर प्रभावित किसानों को अविलंब मुआवजा राशि दिलवाए जाने हेतु निर्देश प्रदान करके की गई कार्यवाही से अपने को अवगत कराने की मांग की है।
रिपोर्ट
प्रेमश॑कर श्रीवास्तव
 जिला मीडिया प्रभारी
क्राइम खुलासा न्यूज़ हरदोई
साथ में ब्यूरो प्रमुख शिवम कुमार अस्थाना
Previous Post Next Post