नाबार्ड एवं आर्यावर्त बैंक पाली द्वारा जादू के माध्यम से वित्तीय साक्षरता
हरदोई। आर्यवर्त बैक पाली एवं नाबार्ड द्वारा वित्तीय सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय पैतापुर में वित्त पोषित ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मनोरंजन के कार्यक्रम में बच्चों को जादू के माध्यम से बेहद रोचक तरीके से बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रश्न पूछे गए।सही उत्तर बताने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।बैंक प्रबंधक जय शंकर प्रसाद ने बैंक की उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डाला।इस कार्यक्रम में आस पास के सभी विद्यालयों के बच्चे उपस्थित रहे। क्राइम खुलासा न्यूज़ चैनल के साथ रिपोर्ट प्रेम शंकर श्रीवास्तव जनपद हरदोई जिला मीडिया प्रभारी डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो चीफ शिवम कुमार अस्थाना जनपद हरदोई