इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हंगामा
सवांददाता आकाश मिश्र बहराइच
बहराइच फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर निवासी अशोक कुमार गौड़ ने बताया मेरी पत्नी कोमल देवी की डिलीवरी थी जिसे लेकर कल 12:00 बजे फखरपुर स्थित मंजू शुक्ला के प्राइवेट नर्सिंग होम पर लेकर गए थे जहां पर भर्ती कर इलाज शुरू किया गया और बताया गया नॉर्मल डिलीवरी है कहीं और ले जाने की आवश्यकता नहीं है दो-तीन घंटे में डिलीवरी हो जायेगी,परिजन बाहर इंतजार करते रहे शाम को जच्चा बच्चा की मृत्यु होने पर हॉस्पिटल संचालिका मंजू एनम ने बताया आप की पत्नी बेहोश हो गई है इसे तत्काल कहि ले जाओ जब परिजन पास पहुंचे तो देखकर होश उड़ गए और महिला को होश में लाने की बात पर अड़ गए जिसपर महिला बच्चे को हॉस्पिटल के स्टॉप ने बाहर लॉकर फेक दिया जैसा कि परिजनों ने आरोप लगाया है।ऐसी स्थिति में परिजनों ने डीएम व सीएमओ बहराइच को सूचित कर हॉस्पिटल संचालिका के कृत से अवगत कराया और शव को घर ले आए देर रात एसडीएम कैसरगंज महेस कुमार कैथल व फाखरपुर चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रत्युष सिंह एसओ फखरपुर राजेश कुमार व सीओ ने दौरा कर परिजनों से जानकारी हासिल की और एसओ फखरपुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया तब तक हॉस्पिटल में ताला मारकर संचालिका फरार हो गई थी। मायके वालों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है। अभी तक कोई लिखित शिकायत भी नही की गई है।समाज सेवी भगौती प्रसाद वर्मा,सोनू वर्मा,अबुतालिब मूलचन्द सन्तोष उपाध्याय ने बताया ऐसे अबैध हास्पिटल फखरपुर वजीरगंज गजाधरपुर में बड़ी संख्या में चल रहे यदि प्रसासन मौन रहा तो इस प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती रहेंगी।