#बिना_हेलमेट_दो_पहिया_वाहन_चालकोंके_नगरपालिका_क्षेत्र में #चालान_ना_किए_जाए साथ ही एक बार में #प्रपत्र_जांच_करके_ग्रीनकार्ड_बनाए_जाए
आज फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल ने अपर पुलिस अधीक्षक महोदय को एक ज्ञापन दिया जिसमें बताया कि ललितपुर नगर पूरा 5 किलोमीटर की परिधि में बसा हुआ है दिनभर व्यापारियों आम जनपद वासियों को 2 से 5 किलोमीटर के दायरे में ही कई चक्कर घर, दुकान, बाजार बगैरह के लगाने पड़ते है नगर की सड़कों की हालत भी बहुत अच्छी नहीं है, हाईवे पेट्रोल बम से गोविंद सागर बांध तक करीब 5 किलोमीटर में कोई भी मोटरसाइकिल चालक 25km/ph की स्पीड से ऊपर नहीं चल सकता साथ ही बाजारों में जाम लगने की वजह से भी उमस भरे माहौल में हेलमेट पहनना संभव नहीं है, हालांकि नगरपालिका क्षेत्र में कोई भी दुर्घटना बगैरह आज तक नहीं हुई है, उसके बावजूद आमजन व्यापारियों के भारी-भरकम चालान काटे जा रहे हैं बाजारों में दुकानों घरों के बाहर खड़ी गाड़ी का भी चालान काट दिए आता है, कोरोना काल के चलते लगे लॉकडाउन और बढ़ती महंगाई से आम जनमानस वैसे भी परेशान है उस पर ही महीने भर में कई जगह वाहन चेकिंग में हर बार कागज चेक कराने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, 
अपर साहब से अनुरोध किया की नगर पालिका क्षेत्र में बिना हेलमेट वाहन चालकों की चालान ना किए जाएं 
स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे, लिंक रोड, पर बिना हेलमेट वाहन चालकों का चालान करें नगर में बिना नंबर प्लेट, बीमा, लाइसेंस, पोलूशन, तीन सवारी गाड़ी का ही चालान करें साथ ही महीने में एक बार शिविर लगाकर वाहन स्वामी के प्रपत्र जांच कर ग्रीन कार्ड जारी किया जाए ताकि बार-बार वाहन चैकिंग से होने वाली दिक्कतों से निजात मिले लगाने के लिए साथ ही अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन अनुमति दे तो ग्रीनकार्ड शिविर लगाने में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल सहयोग करने तैयार है ज्ञापन देते समय अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, करीम राइन पप्पू, फूलचंद राय, पवन कुशवाहा, मो इब्राहिम, मो अमजद, प्रदीप साहू, आरिफ पठान, विकास सोनी, हरीबाबू शर्मा, दीपक जैन, ब्रजेश ताम्रकार, कृष्णकांत सोनी, निहाल सेन, विश्वनाथ यादव, ऋषव जैन, रवि खटीक, ऋषि बबेले, प्रताप तिवारी, राजीव जैन पटना, शैलेन्द्र साहू आदि मौजूद रहे

*पं रामजी तिवारी मडावरा*
*जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर*
Previous Post Next Post