पुरुषार्थ हीनता हमें अकर्मण्यता की ओर ले जाती हैं -- आचार्य भवदेव शास्त्री अजमेर 

गीता प्रवचन महोत्सव ऑनलाइन वेविनार प्रत्येक सोमवार को रात 8 बजे जुड़े-- संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य
महरौनी(ललितपुर)- महर्षि दयानन्द सरस्वती योग संस्थान आर्य समाज महरौली के तत्वावधान में प्रति सोमवार को वेविनार के माध्यम से गीता प्रवचन का कार्यक्रम संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य मंत्री आर्य समाज महरौनी द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें आचार्य भवदेव शास्त्री अजमेर ने गीता प्रवचन के माध्यम से आध्यात्मिक उपदेश देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण हमें पुरुषार्थ करने का, परिश्रम करने का संदेश देते हैं ,जो लोग कहते हैं की जो होगा अच्छा होगा जो हो रहा है अच्छा हो रहा है यह उनकी गलत मान्यता है ।
गीता में भगवान कृष्ण कहते हैं जो मनुष्य परिश्रम करता है पुरुषार्थ करता है वही उन्नति करता है ।
मनुष्य स्वयं अपना विकास कर सकता है और अपना विनाश भी कर सकता है । हमें अपने देश को ईमानदारी से पुरुषार्थ के बल पर, मेहनत के बल पर आगे ले जाना है ।
राधा भक्ति भारती झाँसी ने कहा कि भगवान कृष्ण भारतीय सनातन धर्म संस्कृति के देदीप्तमान नक्षत्र हैं।हम सभी को गीता के सही मर्म को समझने की आवश्यकता हैं।
वेविनार में आर्य समाज प्रधान मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ, प्राचार्य डॉ राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, योगाचार्य भवानी शंकर लोधी शिक्षक मड़ावरा,शिक्षक रामसेवक निरंजन जिलाध्यक्ष पटेल समाज,रामजी निरंजन कुम्हेडी,रामकुमार दुबे शिक्षक जुदैया,संग्राम सिंह यादव बैंक अधिकारी ललितपुर,,राजेश यादव लखनऊ,नरेश यादव मुम्बई, धनीराम पटेल वकील साहब सिमिरिया,पारसमणि पुरोहित मिदरवाहा,रजनीकांत सेन शिक्षक चित्रकूट,चन्द्रभान सेन शिक्षक पन्ना,सुशील सेन शिक्षक पन्ना,राम उजागर सिंह लोधी टेनगा,दीपक सेन मड़ावरा,रमेश चन्द्र सेन कमालपुर शाजापुर,परमानंद सोनी भोपाल,राजकुमारी संज्ञा दिगौड़ा,हरीश आर्य मथुरा,डॉ रमा शर्मा मेरठ सहित सैकड़ो लोग जुड़े रहें।
संचालन संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य एवं आभार महिपत सिंह निरंजन ग्राम विकास अधिकारी ने जताया।

*पं रामजी तिवारी मडावरा*
*जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर*
Previous Post Next Post