सेन समाज ने सदैव समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाई-- सदर विधायक माननीय रामरतन कुशवाहा एड

सेन समाज का गौरवशाली इतिहास रहा-- समाजसेवी मुन्ना लाल सेन ठेकेदार झाँसी 

सेन समाज को शिक्षित संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता-- महेंद्र सेन टीटीआई झाँसी  


बच्चों को सुशिक्षित व सुसंस्कारित करने की महती आवश्यकता-- संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य 

सेन समाज का झूमरनाथ मंदिर पर मंथन शिविर सम्पन्न

समाज से नशा एवं सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेकने का लिया संकल्प



रजपुरा(ललितपुर)- सेन समाज रजपुरा एवं पारोंन जिला ललितपुर के संयुक्त तत्त्वाधान में सेन समाज का एक दिवसीय मंथन शिविर सदर विधायक माननीय श्री रामरतन कुशवाहा जी एवं अध्यक्षता श्री मुन्ना लाल सेन ठेकेदार जैल के पीछे झाँसी एवं विशिष्ट अतिथि श्री महेंद्र सेन टीटीआई झाँसी युवा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय सेन समाज झाँसी एवं संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य के संचालन एवं आयोजक कैलाश बाबू सेन पारोंन,सन्तोष कुमार सेन शिक्षक,नंदकिशो सेन नंदू रजपुरा के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
सदर विधायक माननीय रामरतन कुशवाहा ने कहा कि सेन समाज ने सदैव समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाई और इस समाज के लोग बहुत ही विश्वनीय होते हैं।
अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी मुन्ना लाल सेन ठेकेदार झाँसी ने कहा कि सेन समाज का गौरवशाली इतिहास रहा हैं।

विशिष्ट अतिथि महेंद्र सेन टीटीआई झाँसी ने कहा कि सेन समाज को शिक्षित संगठित होकर अपने हक व अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा।
संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य ने कहा कि अपनी युवा पीढ़ी को सुशिक्षित व सुसंस्कारित करने की महती अवश्यकता हैं।
इस अवसर पर हाईस्कूल में 95.4% अंक प्राप्त करने वाले काव्य सेन पुत्र लखन लाल सेन आर्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश प्रसाद सेन उदयपुरा,मृत्युभोज उन्मूलन हेतु राजू सेन जॉंशन हेयर पार्लर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समाज मे व्याप्त नशा एवं मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया।

शिविर में सविता महासभा जिलाध्यक्ष विहारी लाल सविता प्रधानाचार्य,संरक्षक कीरत सेन सिमिरिया,रामकुमार सेन अजान जिलाध्यक्ष नँद युवा वाहिनी,बलराम सेन एडवोकेट जिला महामंत्री नंद युवा वाहिनी, जिला कोषध्यक्ष दीपक सेन जखौरा,खुशीलाल सेन मसौरा जिला उपाध्यक्ष,संतराम सेन एडवोकेट कुम्हेडी,शत्रुघ्न सेन ब्लाक अध्यक्ष,बांसी सेन समाज से अध्यक्ष सरजू प्रसाद सेन, डॉ बृजेश कुमार सेन,डॉ अमित सेन,सुदामा प्रसाद सेन,हरनारायण सेन,प्रदीप सेन बल्लू लाइट,नीरज सेन,विनोद सेन,रोहित सेन,सुरेंद्र कुमार सेन आदि, ,राजू सेन जानसन पार्लर,अरविंद सेन नई बस्ती ललितपुर, बार सेन समाज से महामन्त्री भोगीराम सेन,क्षेत्र पंचायत सदस्य केशव सेन,मंत्री गौरव सेन,वस्त्रावन से जमुना प्रसाद सेन,प्रमोद सेन, , छत्रपाल सेन धुरवारा जखौरा, राहुल सेन पारा, सोहन लाल सेन लड़वारी,सुरेश कुमार सेन लड़वारी,देवेंद्र सेन हसरी, मुकेश कुमार सेन हसारी रामपुर,देशराज सेन असऊपुरा गुर्ज,रामस्वरूप सेन खैरा भावनी,कन्छेदी सेन बनौनी, जगदीश सेन भेलोनीसुबा, पप्पू लाल सेन खैरी,रजपुरा सेन समाज से साकूलाल सेन,सुनील सेन,राहुल सेन,अविनेश सेन,पप्पू सेन,भरत सेन आदि, हिमांशु सेन खैरा,प्रीतम सेन खैरा, प्रकाश सेन खैरा, राजू सेन बछौरा, मानसिंह सेन धमकाना,कल्याण सेन धमकाना,नीरज सेन नगारा,मनोहर सेन करिटोरन,कन्छेदी लाल सेन माते, निखिल सेन नगारा,आदित्य सेन खैराडांग,अभय कुमार सेन पारोंन,राजकुमारी सेन पारोंन,आदि सैकड़ों स्वजतीय बन्धु उपस्थति रहें।
संचालन संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य एवं आभार आयोजक कैलाश बाबू सेन पारोंन,सन्तोष कुमार सेन शिक्षक पारोंन,अजय सेन शिक्षक व मामा नंदकिशोर सेन नंन्दू रजपुरा,जगदीश सेन रजपुरा ने संयुक्त रूप से जताया।

*पं रामजी तिवारी मडावरा*
*जिला ब्यूरो क्राइम खुलासा न्यूज़ ललितपुर*
Previous Post Next Post