बाल विकास परियोजना कार्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह जागरूकता अभियान का हुवा आयोजन..




बाल विकास परियोजना सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से अति कुपोषित बच्चों को अन्नप्राशन का कार्यक्रम करते हुए गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम संचालन कार्यक्रम अधिकारी बलहा नानपारा विमला देवी ने राष्ट्रीय पोषण माह के फायदे बताते हुए कहा की हर साल 1 सितंबर से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है ताकि लोगों को उनकी स्वास्थ्य और समृद्धि के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जागरूक किया जा सके।लोग अपने पोषण और  खाने की अनुकूल आदतों के बारे में जानकर अच्छे पोषक तत्व एवं बुनियादी आवश्यकता है एक बैलेंस डाइट ग्रोथ और कम उम्र से शुरू होने वाली सक्रिय जीवन के लिए जरूरी है जो हर साल नेशनल न्यूट्रिशन वीक की थीम रखी जाती है जिस को ध्यान में रखकर इस सप्ताह को मनाया जाता है। 2021 के नेशनल न्यूट्रिशन वीक 2021 की थीम शुरू से ही स्मार्ट फीडिंग है सरकार ने सेमिनारो और शिविरों के माध्यम से सही जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने के लिए एक कार्यक्रम रखा है।यह भारत के प्रत्येक बच्चों और नागरिकों को यह ज्ञान देने में मदद करता है की बच्चे जन्म से ही एक अच्छे न्यूट्रिशन डाइट से कैसे लाभान्वित हो सके।
जो एक हेल्दी बॉडी माइंड में तब्दील हो जाता है पोषण हमारे दैनिक जीवन के केंद्र में हैं और इस चक्र को नियंत्रण में रखने के लिए एक बैलेंस और पौष्टिक आहार जरूरी होता है।
इस कार्यक्रम में मौजूद डा संजय सोलंकी, बी टी ओ हेमंत , बी सी पी बलहा, सुपरवाइजर अतुलेश श्रीवास्तव ,सावित्री देवी फर्स्ट, सावित्री देवी सेकंड, चमेली देवी, सुरेश कुमार वर्मा एवं काफी संख्या में मौजूद आंगनवाड़ी वर्कर की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



रिपोर्ट आकाश मिश्र बहराइच
Previous Post Next Post