कोरोना जंग में जी जान से जुटे स्वास्थ्यकर्मी ,सीमावर्ती क्षेत्र में हुआ 802 टीकाकरण..



बहराइच जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र सीएचसी चरदा,बाबागंज, नवाबगंज, रुपईडीहा में डॉ धर्मेंद्र रंजन,धर्मराज वर्मा,अक्षय उपाध्याय,जितेंद्र कुमार,जवाहर साहू,साउथ अहमद खान,शालू गुप्ता,बंदना कुमारी की टीम निरंतर कोरोना का टीकाकरण कर रही है।  टीकाकरण करने के लिए नोडल अधिकारी के नेतृत्व में एएनएम सहित हेल्थ वर्कर  निगरानी समिति के सहयोग से ग्रामीणों को जागरूक भी कर रहे हैं।वैक्सीनेशन के लिए ग्राम पंचायत में कैंप लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों और निगरानी समिति के प्रयास से क्षेत्र कोरोना मुक्त होने की ओर अग्रसर है। बुधवार को सभी टीकाकरण की टीमों ने संपूर्ण क्षेत्र में 802 टीके लगाए। डॉ विवेक सिंह,डॉक्टर सुरेश गुप्ता, शमीम अहमद सहित कई कर्मचारियों का सराहनीय योगदान देखा जा रहा है



रिपोर्ट अकाश मिश्र बहराइच
Previous Post Next Post