नमस्कार क्राइम खुलासा में आपका स्वागत है 
आज की  खास खबर

कृष्ण जन्मोत्सव की टड़ियावां में रही धूम

टड़ियावां में कृष्ण भक्ति के रस में झूमे लोग

टड़ियावां/हरदोई
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर टड़ियावां कस्वे में लोगों ने पूरे उल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।इस अवसर पर थाना टड़ियावां में प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं सम्भ्रांत लोगों के साथ पूजन अर्चन के साथ बांके बिहारी माखन चोर कन्हैया का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।वहीं कस्बा स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पर आयोजक वीरेन्द्र मौर्य,सूरज गुप्ता, मिलन,संदीप,सर्वेश बाल्मीकि,श्याम सुंदर,श्याम कुमार, विनोद गुप्ता,प्रमोद कश्यप,देवेन्द्र लाला, छोटे आदि के सौजन्य से जागरण का आयोजन किया गया।जिसमें कृष्ण भक्त गायिका ऋचा पांडे शाहजहांपुर द्वारा कृष्ण के भक्तिमय पावन गीतों व भजनों द्वारा वातावरण कृष्णमय हो गया।वहाँ मौजूद कृष्ण भक्तों ने कृष्ण जन्मोत्सव का भरपूर आनन्द लिया।इसके साथ ही क्षेत्र में अन्य भिन्न भिन्न गांवों में भी कृष्ण जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया।
 जिला मीडिया प्रभारी प्रेम शंकर श्रीवास्तव 
रिपोर्ट = जिला मीडिया ब्यूरो चीफ शिवम कुमार अस्थाना की रिपोर्ट जनपद हरदोई से क्राइम खुलासा News चैनल के साथ शिवम अस्थाना की रिपोर्ट जनपद हरदोई से
Previous Post Next Post