*सीडीओ के निरीक्षण में मिली लापरवाही* 
नमस्कार क्राइम खुलासा न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है 

जिला मीडिया प्रभारी प्रेम शंकर श्रीवास्तव के साथ रिकॉर्ड ब्यूरो चीफ शिवम कुमार अस्थाना की जनपद हरदोई से
*पंचायत सचिव निलंबित, एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि डीपीआरओ का रोका गया वेतन*
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना द्वारा ठोस तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत विकास खण्ड साण्डी में चयनित ग्राम पंचायत ककेड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।ग्राम में मौके पर 04 खाद के गढडों की खुदाई का कार्य आज ही प्रारम्भ किया गया था। जबकि एक माह से अधिक अवधि से दैनिक समीक्षा करके एसएलडब्लूएम के अन्तर्गत चयनित ग्रामों में कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये जाते रहे हैं तथा 15 अगस्त,2021 को दो-दो कूड़ा गाड़ी ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं उनके पृथककरण के निर्देश दिये गये थे। मौके पर इस संसबंध में कोई भी कार्यवाही ग्राम पंचायत अधिकारी राममूर्ति वर्मा द्वारा न किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आक्रोष व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलम्बित करते हुए उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करा दी गयी है। साथ ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत रजनीकांत त्रिवेदी जिन्हें उक्त ग्राम गोद दिया गया था, के साथ ही खण्ड विकास अधिकारी, साण्डी द्वारा प्रभावी पर्यवेक्षण न करने हेतु कार्य पूर्ण होने तक वेतन बाधित कर दिया गया,उपरोक्त के साथ ही जनपद के समस्त 38 ग्राम पंचायतों में एसएलडब्लूएम के अन्तर्गत संपूर्ण कार्य पूर्ण होने तक जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का वेतन भी तत्काल प्रभाव से बाधित कर दिया गया है,निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी मनवीर सिंह, सहायक अभियंता डीआरडीए राजेश कुमार सिंह, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन हिमांशु मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रजनीकांत त्रिवेदी एवं सचिव राममूति वर्मा व ग्राम प्रधान धमेन्द्र उपस्थित रहे। विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें जिला ब्यूरो चीफ शिवम कुमार अस्थाना = 8318693267
Previous Post Next Post