*मोहर्रम के त्योहार पर पीस कमेटी की बैठक कर लगाई जुलूस पर रोक*
औरास उन्नाव ।
( क्रांइम खुलास न्यूज के साथ रिपोर्ट शिवम कुुमार राठौर ) औरास उन्नाव
आगामी त्योहारों को लेकर थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद अहिरवार की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर मोहर्रम के त्योहार को शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की एवं ताजिया एवं जुलूस पर रोक लगाते हुए शासन के निर्देश को पालन करने पर बल दिया।
जानकारी के मुताबिक थाना परिसर में मुस्लिम धर्म गुरुओं को बुलाकर विगत वर्ष की भांति नियमों का पालन कर त्योहार मनाने की अपील की एवं ताजिया एवं जुलूस पर न्यायालय के आदेश पर प्रतिबंध लगाने की बात थाना अध्यक्ष ने कही ।इस मौके पर दरोगा चक्रधर पांडे, मो फरीद खाँ, भाजपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी आरिफ अली ,मुस्ताक,हाफीजुल रहमान समेत मुस्लिम धर्म गुरु मौजूद रहे।