आज दिनांक 07.08.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच के निर्देशन में प्रभारी यातायात मय हमराही के वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग की गई , दौरान चेकिंग 11 बिना मास्क लगाए व्यक्तियों से ₹4700 नगद व 13 वाहनों से ₹53000/- जुर्माना किया गया जिसमें 02 ऐसे बुलेट वाहनों का चालान किया गया जिनमें तेज आवाज करने साथ पटाखा दगने वाला वाला साइलेंसर लगा हुआ था व 06 तेज आवाज करने वाले साइलेंसरों को बुलेट मोटरसाइकिलों से निकलवा कर यातायात शाखा में जमा करवाया गया l इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कीर्तनपुर व ग्राम सभा गजपतिपुर के मानपुरवा में दोनों ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में आम जनमानस को यातायात प्रभारी मय हमराही के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतु यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया व यातायात नियमों संबंधित पंपलेट वितरित किया गया l
रिपोर्ट जीतेन्द्र तिवारी सम्पादक
Previous Post Next Post