*जनपद में उत्सव की तरह मना अन्ना महोत्सव*
*प्रदेश सरकार गरीबों एवं जरूरतमतो को दरवाज़े पर निःशुल्क राशन वितरण करा रही हैं*
*ग्रामीणों के चेहरे पर दिखा मुश्कान*
विपिन सिंह/मुकेश चौबे कुशीनगर
तमकुही राज़ कुशीनगर। तमकुही राज़ ब्लॉक के मोरवन मठिया खुर्द में अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम प्रति व्यक्ति को निःशुल्क राशन वितरण किया गया। अन्न महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा ने तमकुही राज़ के मोरवन में आयोजित अन्न महोत्सव कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि अब कहीं भी कोई भी भूखा नहीं सोएगा। सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करते हुए सभी के लिए खाद्यान्न की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है। सरकार उनके लिए संकल्पित है उनके सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। प्रधानमन्त्री वर्चुअल संवाद कर कोरोनावायरस महामारी के दौरान केन्द्र सरकार की ओर से गरीबों में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली। अन्न महोत्सव के दिन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत समस्त राशन की दुकानों पर कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम निःशुल्क खाद्यान्न दिया गया। इसमें तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल दिया सभी दुकानों पर जिलाधिकारी की ओर से नोडल अधिकारी की तैनाती भी की गई है उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के सभी नोडल अधिकारी अपने आवंटित क्षेत्रो में जमें रहें उनके देखरेख में ही कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। ग्राम प्रधान उमेश कुशवाहा अपने संबोधन में आये हुए सभी लोगों को आभार प्रकट किया। किया। कार्यक्रम के दौरान, लेखपाल अभिजीत कुमार सचिव रामप्यारे कोटेदार मुकेश चौबे आदि लोग उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट:-बिपिन कुमार सिंह कुशीनगर