सीबीएसई हाईस्कूल में काव्य सेन ने 95.4% अंक प्राप्त कर किया जिले का नाम रोशन 

महरौनी(ललितपुर)--- सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2021-22में महरौनी जिला ललितपुर निवासी सुमन लता सेन शिक्षिका पत्नी लखन लाल सेन आर्य शिक्षक के सुपुत्र काव्य सेन गुरुकुल कुरुक्षेत्र हरियाणा ने 95..4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके ललितपुर जनपद का नाम रोशन किया हैं।
बताते चले कि ललितपुर जनपद में अध्ययनरत सीबीएसई हाईस्कूल के बालक-बालिकाओं के सर्वाधिक अंक 94.8 प्रतिशत हैं वही काव्य सेन ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके महरौनी जिला ललितपुर का नाम रोशन किया।
काव्य सेन के पिता लखन लाल सेन आर्य शिक्षक ने इसकी सफलता का श्रेय गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संरक्षक गुजरात के राज्यपाल महामहिम डॉ आचार्य देवव्रत,गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी,प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमेशर सिंह एवं चीफ वार्डन संजीव आर्य के कुशल मार्गदर्शन को दिया।
काव्य सेन की इस उपलब्धि पर हीरालाल सेन पूर्व पार्षद,रामसेवक निरंजन शिक्षक,रघुवीर सिंह बुन्देला शिक्षक,मुनि पुरुषोत्तम वानप्रस्थ ने बधाई दी।
*क्राइम खुलासा न्यूज़ से रामजी तिवारी की रिपोर्ट*
Previous Post Next Post