(बलिया संवाददाता) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जमीन बिक्री का पैसा जमा करने के अगले दिन से छह माह के अंदर 65 बार में खाते से साढ़े छह लाख रुपये गायब हो गए। बैंक और बुजुर्ग खाताधारक को भनक तक नहीं लगी। जांच में पता चला कि इन ट्रांजेक्शन के बीच छह बार ट्रांजेक्शन फेल भी हुआ है।

मामला तब प्रकाश में आया, जब खाताधारक 18 अगस्त को किसान निधि का पता करने बड़ौदा यूपी बैंक सेमरी गया। पीड़ित ने बैंक से स्टेटमेंट निकालकर सोमवार को थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, बलिया जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के रामपुर छावनी गांव निवासी घुरा राजभर का सेमरी गजियापुर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में बचत खाता है। उसने 18 फरवरी को जमीन की बिक्री के पैसे खाते में जमा किए थे। जिसके खाते से 19 फरवरी से 26 जुलाई के बीच 65 बार में साढ़े छह लाख रुपये निकाले गए। खाताधारक 18 अगस्त को बैंक में किसान निधि का पैसा पता करने गया तो इसका पता चला।उसने सूचना बैंक मैनेजर हरि नाथ राम को दी। मैनेजर ने बताया कि खाते से जमीन की रकम को जमा करने के अगले दिन से ही 10-10 हजार रुपये निकाले गए हैं। यह निकासी उनकी शाखा से नहीं, बल्कि कहीं अन्यत्र से निकाली गई है।

थानाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। सूचना तत्काल साइबर सेल में भेजी जा रही है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

- कुलदीप पाण्डेय 
ब्यूरो चीफ 
क्राइम खुलासा न्युज

Previous Post Next Post