औरास सीएचसी में डीएम  ने किया ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण
औरास उन्नाव।

सीएचसी औरास में निर्माणधीन ऑक्सीजन प्लांट की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व सीडीओ दिव्यांशु पटेल शाम लगभग 6 बजे  सीएचसी जा धमके जहाँ ऑक्सीजन प्लांट के आधे अधूरे कार्य को देख कर नाराजगी व्यक्त की अब तक ऑक्सीजन प्लांट की न तो मशीन आई और न ही बेड के पास ऑक्सीजन उपकरण लगाए गए और न ही ट्रांस फार्मर रखने का प्लेटफार्म बनाया गया। इन सभी कमियों को देख कड़ी नाराजगी व्यक्त की जिस पर डीएम ने सम्बंधित विभाग को फोन करके अविलंब कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए । वही सीएचसी जाने वाले जर्जर मार्ग को देख कर पारा गर्म हो गया। उपस्थित  खंड विकास अधिकारी से पूछा कि ये सड़क किस विभाग से बनाई गई। जिस पर उपस्थित लोगों ने बताया। कि ये सड़क मंडी परिषद से बनाई गई जो बनते ही उखड़ना शुरू हो गई थी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी शैलेन्द्र दुवे, डॉक्टर सौरभ सोनकर , प्रवीर दुवे उपस्थित थे।

खास रिपोर्ट शिवम अस्थना ब्यूरो चीफ हरदोई
Previous Post Next Post