औरास उन्नाव।

ब्लाक सभागार में नव निर्वाचित प्रधान ,क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मोहान विधायक ब्रजेश रावत ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में प्रधानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि गांव की जनता ने आप को चुना है इस लिए आप की जिम्मेदारी है। कि गांव के विकास में कोई कसर न छोड़े सरकार आप के साथ खड़ी है। गांव का झगड़ा ग्राम स्तर पर ही निपटाए किसी के साथ भेदभाव न करे यदि कोई समस्या आती है तो मुझे फोन करें मैं आप की हर समस्या जा निस्तारण करने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का विंदु वार जिक्र किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी शैलेन्द्र दुवे ने किया इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार सिंह , चेयर मैन राकेश कुमार , कौशलेंद्र प्रताप,  विपिन मौर्य, अजयपाल यादव, छोटे गोस्वामी , ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह , प्रधान गजेंद्र प्रताप सिंह , देशराज, शंकरलाल यादव, कन्हैया लाल , संतोष कुमार यादव , सत्यनारायण, सहित बड़ी संख्या में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे।

(इनसेट)

विधायक ब्रजेश रावत की अध्यक्षता में  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ  गुरु दक्षिणा कार्यक्रम अमरनाथ महाविद्यालय सीमऊ में आयोजित किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Previous Post Next Post