बिजली बनाने आए संविदा कर्मी की मौत*

*कैसरगंज*



रिपोर्ट विनोद कुमार मिश्र बहराइच



कैसरगंज बिजली बनाने आए खंबे पर चढ़े संविदा कर्मी गोगा उम्र लगभग 45 वर्ष लगभग की करंट लगने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी गल्ला मंडी स्थित बस स्टॉप के पहले चौराहे पर बिजली संविदा कर्मी गोगा किसी कनेक्शन के फॉल्ट को सही करने आया हुआ था। गोगा ने बिजली विभाग से फोन करके शट डाउन भी लिया हुआ था, लेकिन बिजली बनाते समय अज्ञात कारणों से अचानक गोगा छटपटाने लगा और पोल पर लटक का ही दम तोड़ दिया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों  के अनुसार गोगा की अचानक से लाइट आ जाने के कारण मौत हुई लेकिन वहीं कुछ का कहना था कि साथ करंट किसी इनवर्टर से बैक वापस जाने की स्थिति में करंट लगने से गोगा की मृत्यु हो गई। संविदा कर्मी को छटपटाते देख स्थानीय निवासियों ने तुरंत विद्युत विभाग को फोन किया तथा पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिसकर्मी व विद्युत कर्मियों की सहायता से उसे बिजली के खंभे से उतारकर निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोगा की मृत्यु लोग कयास ही लगाते रहे, किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके।

Previous Post Next Post