लखीमपुर (खीरी )
पसगवां ब्लाक में भाजपा ब्लाक प्रमुख की प्रत्याशी के समर्थन में सपा समर्थित प्रत्याशी रीतू सिंह के साथ में अभद्रता की । सिओ अभय प्रताप मल्ल और तहसीलदार विकास धर दुबे के संयुक्त नेतृत्व में नामांकन प्रक्रिया के दौरान अराजक भाजपाइयों की दबंगई के चलते सुरक्षा व्यवस्था तार तार हो गई ।सपा समर्थित प्रत्याशी रीतू सिंह को नामांकन कक्ष में जाने से रोकने के लिए मारपीट और छीनाझपटी की गई नामांकन पर्चा के साथ कान के झाले और बैग छीन लिया गया गया ।जिसमें जेवर ,रुपए ,मोबाइल आदि समान था ।लगभग 12 बजे सपा समर्थित प्रत्याशी रीतू सिंह सपा के क्रांति कुमार सिंह ,सदस्य विधान परिषद शशांक यादव आदि सपाइयों के साथ नामांकन करने जा रही थी उन्हें रोकने के लिए कुछ दबंग भाजपाइयों ने उनके साथ छीनाझपटी की सपा समर्थित प्रत्याशी रीतू सिंह ने बताया मारपीट और छीनाझपटी में उनकी साड़ी का पल्ला खींचा गया जिससे ब्लाउज फट गया सीओ, तहसीलदार विकास धर दुबे ,कोतवाल आदर्श कुमार सिंह आदि पुलिस कर्मी बचाते रहे लेकिन बचा नही सके सत्तारूढ़ दल की दबंगई  इतनी थी कि प्रशासन बेचारा मूकदर्शक बना रह गया कई पुलिस कर्मी भी दबंगों से पिट गए ।अराजकता के दौरान एक सपा नेता की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई । बाद में सपा समर्थित प्रत्याशी लुट पिट कर बेइज्जत होकर बिना नामांकन के वापस लौट गईं।सपा नेता क्रान्तिकुमार सिंह ने बताया कि उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पढ़े बेटियां ,बढ़े बेटियां का नारा देती है वही भाजपा के ही लोगों के द्वारा एक बेटी का अपमान किया जाता है। प्रशासन के समक्ष एक महिला प्रत्याशी को सरेआम अपमानित किया गया। कुछ पत्रकारों के मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया गया और ब्लॉक परिसर में पत्रकारों का प्रवेश निषेध कर दिया गया पुलिस प्रशासन के सामने सपा समर्थित प्रत्याशी रीतू सिंह को मारा पीटा गया उनका बैग मोबाइल उनके कान के झाले और पैसा भाजपा के कुछ अराजक तत्वों के द्वारा छीन लिया गया पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी कु0 शिखा सिंह और सांसद रेखा अरुण वर्मा की मां निवर्तमान प्रमुख उर्मिला कटियार ने अपना नामांकन किया । सपा समर्थित प्रत्याशी रीतू सिंह ब्लॉक परिसर में अराजकता के कारण नामांकन नही कर सकी । भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह अस्पताल परिसर में समर्थकों साथ ही जमी रहीं ।

रिपोर्ट-संदीप कुमार जीतू क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
Previous Post Next Post