*मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट में हुआ सजीव प्रसारण*
*डीएम ने 32 लाभार्थी बच्चों को बांटे आर्थिक सहायता के स्वीकृत पत्र*
*कार्यक्रम में डीएम ने की घोषणा : बच्चों की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई का खर्च उठाएगा प्रशासन*
*डीएम ने सभी 32 बच्चों को राइफल क्लब के माध्यम से लिया गोद*
लखीमपुर खीरी 22 जुलाई 2021 : गुरुवार को कोरोना महामारी से प्रभावित, अनाथ, संकटग्रस्त हुए बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित "उप्र सीएम बाल सेवा योजना" का शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट में हुआ। डीएम अरविंद कुमार चौरसिया ने एडीएम अरुण कुमार सिंह के साथ 32 बच्चों को योजना के तहत अनुमन्य आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र बाटे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि सभी बच्चों के साथ शासन-प्रशासन पूरी तरह से खड़ा है। कठिनाइयों को पार करने में हिम्मत से काम लीजिए। डीएम ने मौजूद बच्चोंको शिक्षा प्राप्त करने, अपने पैरों पर खड़े होंने का संकल्प दिलाया। शिक्षा ग्रहण करने में प्रशासन पूरी मदद करेगा। यही नहीं इंटर तक की शिक्षा-दीक्षा का खर्च प्रशासन उठाएगा। उन्होंने बच्चेबार अधिकारी नामित करने की बात कही, जो समय-समय पर कुशलक्षेम प्राप्त कर बच्चों की समस्याओं का निदान करेंगे। उन्होंने डीपीओ व स्वमं का सीयूजी नंबर व कैंप कार्यालय के फ़ोन नंबर बच्चों व उनके परिजनों को भी दिया। कभी भी वह इन नंबरों पर बातचीत कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने मौजूद सभी बच्चों से बातचीत कर भविष्य में तय किए गए लक्ष्यों के संबंध में जानकारी ली। बच्चों ने डीएम से बातचीत के दौरान बच्चों ने जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस, चिकित्सक, इंजीनियर, ऑफिसर, शिक्षक बनने का अपना टारगेट बताया। डीएम ने सभी 32 बच्चों को 18 वर्ष तक की आयु के लिए जिला राइफल क्लब के माध्यम से गोद लिया है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने योजना की आवश्यकता व प्रासंगिकता की जानकारी दी। उन्होंने योजना से प्राप्त होने वाले लाभों, पात्रता, प्रक्रिया व आवश्यक अभिलेखों की जानकारी दी।कार्यक्रम में एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम पूजा यादव, अनुराग सिंह, डीपीओ संजय कुमार निगम, सदस्य बाल कल्याण समिति अनूप सक्सेना, एडीआईओ विपिन कुमार, एसटीयू प्रभारी प्रेमपाल सिंह, एसआई (महिला थाना) मधु ठाकुर, महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्रा बिष्ट, संरक्षण अधिकारी गंगासागर एवं अनुज सहित महिला कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 रिपोर्ट- संदीप कुमार जीतू क्राइम खुलासा ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
Previous Post Next Post