*क्राइम खुलासा न्यूज़*
श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
*दिनांक* 11.03.2021
*अपहरण में शामिल वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री अरविन्द कुमार मौर्य* के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री विजय बहादुर सिंह मय हमराही टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 15/2021धारा 363,368 भा0द0वि0 से संबंधित अभियुक्त सिराज उर्फ सिराजुद्दीन पुत्र मोहम्मद रजा निवासी बंगला चौराहा घमंडी चक नौसागर थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज को कटरा चौराहे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तारी स्थान*
कटरा चौराहा नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तारी की टीम*
1-प्रभारी निरीक्षक श्री विजय बहादुर सिंह थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती
2-उ0नि0 श्री राजकुमार पाण्डेय
3 -का0सत्य प्रकाश