*महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 24 घंटे का अखंड पाठ आयोजित किया गया*

 बहराइच से मीडिया प्रभारी विनोद कुमार मिश्र की रिपोर्ट
------------------------------
कैसरगंज 11मार्च/बहराइच जनपद के कैसरगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटी पुरवा गाँव में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बुधवार के दिन समय 12बजे से 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस का प्रसंग का आयोजन किया गया ।जिसके आयोजक ग्राम श्री प्रधान संजय कुमार सिंह के देखरेख में तथा उनके बिशेष सहयोग से पुरोहित श्री लल्लन मिश्रा जी के द्वारा हवन पूजन के बाद प्रारम्भ कराया गया। यह जानकारी देते हुए कमलेश कुमार सैनी ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सार्वजनिक कार्यो में विशेष रूचि रखते है। और यह कार्यक्रम उन्ही के विशेष सहयोग से हो रहा है। जिसका समापन अगले दिन शुक्रवार 12बजे ही होगा। इस कार्यक्रम में साज बाजे के साथ बड़ा ही रोमांटित कार्यक्रम के माध्यम से गाँव वासियों को आनंद देते हुए पूरी रात कार्यक्रम चलता रहा इस कार्यक्रम के अवसर पर कलाकार कमलेश कुमार सैनी, मूल चन्द गुप्ता, बृजेश कुमार, प्रदीप कुमार यादव, रामहेत गुप्ता, राम फल वर्मा, राहुल कुमार गुप्ता, सहित आदि कलाकारो के द्वारा अपनी अपनी कला के बल पर शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर राम फेरे गुप्ता, राधे, रामचंद्र ,चंद्रपाल साहू, लव कुश, मिशन, संजय ,बाबूलाल ,राजित राम, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post