*क्राइम खुलासा न्यूज़*
श्रावस्ती से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
*दिनांक 18.02.2021*
*पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना का किया गया औचक निरीक्षण*
पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, परिसर, बैरक, मेस के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए। थाना कार्यालय के रजिस्टरों को चेक किया गया तथा उनके रख रखाव एवं उनमें पायी गई कमियों की सुधार हेतु प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारियों से उनकी समस्याओं आदि के बारे में जानकारी ली गई तथा उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने हेतु बताया गया तथा कोई भी फरियादी अपनी समस्या लेकर आए तो उसकी समस्या को सरलता पूर्वक सुनकर निराकरण हेतु संबंधित को अवगत कराने हेतु बताया गया।
इस दौरान थाना के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।