*रचना सिंह के आंदोलन से हंसापुरवा में लाइट आने पर खुशी की लहर* 

ग्राम हंसापुरवा में आजादी से लेकर अभी तक नहीं थी लाइट। सपा नेत्री रचना सिंह के आंदोलन और धरना प्रदर्शनो के बाद हंसापुरवा में आई लाइट ग्रामीणों ने सपा नेत्री रचना सिंह को फूल माला मिठाई खिलाकर किया स्वागत और दी बधाई ग्रामीणों ने सपा नेत्री रचना सिंह से कहा कि बिटिया जो सांसद विधायकों ने नहीं कर पाया वह आप ने करके दिखाया ग्रामीणों ने सपा नेत्री को बताया कि हमारे गांव से वोट लेकर कई सांसद विधायक हमको लाइट का लालच दिखाकर जीते लेकिन लाइट का प्रबंध नहीं किया लेकिन बेटी रचना सिंह के गांव में आने के बाद लोगों के मन में एक नई किरण जगी और लोगों ने उनसे गुहार लगाई की  बिटिया आप हमारे गांव में लाइट का प्रबंध करा देंगी तो हम आपके साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और सपा नेत्री रचना सिंह ने लाइट गांव में कराने के लिए प्रयास में लग गई और सपा नेत्री रचना सिंह ने गांव के लोगों की बात सुनकर संकल्प लिया कि जब तक इस गांव में लाइट नहीं आ जाएगी तब तक मैं शांति से नहीं बैठूंगी और बराबर 5 महीने के प्रयास में कई चिट्टियां शासन और प्रशासन को लिखी और कई ज्ञापन दिए और कई विरोध प्रदर्शन करने के बाद में अंतिम परिणाम में उस गांव में लाइट आ जाने पर गांव वालो मे भी खुशी की लहर है साथ में सपा नेत्री ने भी खुशी जाहिर की सपा नेत्री रचना सिंह ने कहा कि
पूरे गांव में खुशी की लहर है और ग्रामीणों में यह खुशी देख कर हमको बहुत अच्छा लगा और सपा नेत्री रचना सिंह ने कहा कि 2022 में समाजवादी सरकार बनी और हमारे क्षेत्र की जनता ने हमको विधायक चुनकर यहां से भेजा तो 403 विधानसभा में बिल्हौर की झलक सबसे अलग होगी और रचना सिंह ने बिल्हौर की जनता से वादा किया कि हमेशा सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ खड़ी रहूंगी
काम ही हमारी पहचान है 
काम किया है काम करेंगे।

 खास रिपोर्ट हर्ष शुक्ला कानपुर
Previous Post Next Post