*क्राइम खुलासा न्यूज़*

   बहरााइच से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

ए.एन.एम. सेन्टर व आॅगनबाड़ी केन्द्र परसेण्डी का डी.एम. ने किया निरीक्षण



बहराइच 22 फरवरी। जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने तहसील कैसरगंज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत परसेण्डी स्थित ए.एन.एम. सेन्टर व आॅगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा आॅगनबाड़ी केन्द्र में मौजूद बच्चों को फल का वितरण भी किया। ए.एन.एम. सेन्टर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ए.एन.एम. आयशा परवीन से संस्थागत प्रसवों के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर ए.एन.एम. ने बताया कि प्रति माह संस्थागत प्रसव का औसत 30-35 है। यहाॅ पर श्री कुमार ने लेबर रूम, ए.एन.एम. आवास, आर.ओ. व शौचालय की साफ-सफाई का जायज़ा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उप जिलाधिकारी कैसरगंज को निर्देश दिया कि ए.एन.एम. सेन्टर में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर की स्थापना के लिए भूमि की व्यवस्था करायें। इसके उपरान्त श्री कुमार ने आॅगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर वहाॅ की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद बच्चों का फल का वितरण किया। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, डीपीएम एनएचएम सरजू खान, ए.सी.एम.ओ. डाॅ. अजीत चन्द्रा, डी.सी.पी.एम. मोहम्मद राशिद, खण्ड विकास अधिकारी कैसरगंज रवि कुमार, एम.ओ.आई.सी. डाॅ. एन.के. सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
Previous Post Next Post