*क्राइम खुलासा न्यूज़*

   बहराइच से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट

गुमशुदा महिलाओं के सम्बन्ध में

बहराइच 22 फरवरी। थाना हुजू़रपुर के उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार थाना हुजू़रपुर के उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार थाना स्थानीय पर आगन्तुक श्री श्रवण कुमार विश्वकर्मा पुत्र कट्टर प्रसाद, निवासी लौकीचक उत्तरपुरवा, दा0 बड़ागाॅव, थाना हुज़ूरपुर जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि 12 फरवरी 2021 को उसकी पत्नी श्रीमती सीमा देवी व भाभी दुर्गा देवी बच्चों के साथ कहीं चली गयीं हैं। 
गुमशुदा श्रीमती सीमा देवी के हुलिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि उम्र लगभग 25 वर्ष, हरे रंग की साड़ी व हरे रंग का ब्लाऊज़ तथा पैर में काली सैंडिल पहने हुए हैं। रंग सांवला, चेहरा लम्बा, बाल काले, आॅख, नाक व कान औसम, इकहरा मज़बूत जिस्म, कद लगभग 05 फिट। गुमशुदा के दाहिने गाल पर तिल का निशान है। जबकि गुमशुदा श्रीमती दुर्गा देवी पत्नी दिनेश कुमार के हुलिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि उम्र लगभग 38 वर्ष, नीले लाल रंग की साड़ी व हरे रंग का ब्लाऊज़ तथा पैर में काली सैंडिल पहने हुए हैं। रंग सांवला, चेहरा लम्बा, बाल काले, आॅख, नाक व कान औसत, इकहरा मज़बूत जिस्म, कद लगभग 05 फिट। गुमशुदा के दाहिने हाथ में गोदना से बसन्त लिखा हुआ है। 
उप निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि उपरोक्त दोनों गुमशुदगी के सम्बन्ध में 13 फरवरी 2021 को समय 22ः17 बजे गुमशुदा र.न. 67 एवं 18 फरवरी 2021 को मु.अ.सं. 39/21 धारा 498/506 भा.द.वि. थाना हुज़ूरपुर बहराइच में पंजीकृत है। उप निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि गुमशुदा श्रीमती सीमा देवी पत्नी श्रवण कुमार विश्वकर्मा व श्रीमती दुर्गा देवी पत्नी दिनेश कुमार के सम्बन्ध में कोई जानकारी होने पर उप निरीक्षक थाना हुजू़रपुर के मो.न. 9554305636, प्रभारी निरीक्षक के मो.न. 9454002666 व पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज के मो.न. 9454401371 पर सूचित किया जा सकता है।
Previous Post Next Post