*बिना मान्यता प्राप्त चल रहे विद्यालयों पर हो तुरंत कारवाही रजत सिंह रैकवार*
मीडिया प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा बहराइच क्राइम खुलासा न्यूज़ चैनल
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहराइच के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले में व्याप्त शैक्षिक समस्याओं को लेकर महाराज सिंह इंटर कॉलेज के गेट पर एकत्रित होकर जिला संयोजक आदर्श शुक्ला वा नगर सहमंत्री अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया
अभाविप के विभाग संयोजक रजत सिंह रैकवार ने कहा कि जनपद बहराइच में बिना मान्यता प्राप्त कॉलेज धड़ल्ले से चल रहे हैं पिछले कई बार ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है ऐसा लगता है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद बहराइच का संरक्षण सभी विद्यालयों को प्राप्त है
जिला संयोजक आदर्श शुक्ला ने कहा कि जनपद के विभिन्न विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा में सुविधा शुल्क के नाम पर 200-500 वसूल रहे हैं ऐसे विद्यालयों के खिलाफ तत्काल रूप से कार्रवाई हो
नगर मंत्री अशीष सिंह ने कहां की जनपद बहराइच में राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय हाई स्कूल होने के बावजूद भी उन्हें पठन-पाठन का कोई कार्य नहीं होता है उनमें शिक्षक कभी-कभी आते हैं हाजिरी लगा कर चले जाते हैं
कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रज्वल मिश्रा ने कहा कि जनपद के सभी राजकीय इंटर कॉलेजों में एनसीसी की पढ़ाई हो जिससे समाज के प्रति जागरूक होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें छात्र। जिला सोशल मीडिया प्रमुख रवि कांत दीक्षित, शुभम उपाध्याय, अभिषेक, सौरभ मिश्रा, शिवम गौड़, अक्षय सिंह, आदित्य मिश्रा, आदेश जायसवाल, हरि ओम, आकाश, रुद्र त्रिपाठी,विकास सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे