*शिक्षामित्रों ने भाजपा की सदर विधायक पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल को सौंपा ज्ञापन*



रिपोर्ट विनोद कुमार मिश्र बहराइच 
क्राइम खुलासा  न्यूज़ चैनल 


बहराइच। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ बहराइच के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रवक्ता शिव श्याम मिश्रा के निर्देशानुसार जिला मीडिया प्रभारी व ब्लाक अध्यक्ष तजवापुर दुर्गेश चन्द श्रीवास्तव एवं जिला मंत्री मनीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में तजवापुर ब्लाक  की कार्यकारिणी ब्लॉक उपाध्यक्ष इमरान व ब्लाक कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश मिश्र  के अगुवाई में बहराइच विधानसभा से बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल को शिक्षामित्रों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की तीन सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने संकल्प पत्र में 3 महीने में शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान की बात कही गई थी लेकिन प्रदेश में बीजेपी के सरकार बने 4 वर्ष हो चुके हैं लेकिन शिक्षामित्रों से जो वादा किया गया था वह अभी तक पूरा नहीं हुआ है जिसके कारण प्रदेश में अब तक लगभग 3000 शिक्षामित्र अपनी जान गवा चुके हैं  इस अवसर बिनोद कुमार यादव , लालजी सोनी , लोकेश कुमार मौर्य , अब्दुल कलाम आदि दर्जनों शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post