*क्राइम खुलासा न्यूज़*
बहराइच से मण्डल संवावदाता वृजेन्द्र गोस्वामी की रिपोर्ट
बहराइच 25 फरवरी। किसान डिग्री कालेज के प्रांगण में विभिन्न आपदाओं के सम्बन्ध में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे एनसीसी कैडेटों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बहराइच के आपदा विशेषज्ञ सुनील कुमार कन्नौजिया द्वारा विभिन्न आपदाओं जैसे-बाढ़, भूकम्प, अग्निकाण्ड, वज्रपात, सर्पदंश, कोविड-19, आदि से बचाव एवं प्रबंधन सम्बंधित क्या करें, क्या न करें के सम्बन्ध में प्रशिक्षित एवं जागरूक किया गया।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ के पश्चात उत्पन्न बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी दवाईयों एवं छिड़काव तथा प्राथमिक चिकित्सा सम्बंधित जानकारी दी गई एवं अग्निशमन विभाग द्वारा अग्निकाण्ड के प्रकार एवं उनसे बचने के उपाय तथा आग बुझाने के तरीके का डिमास्ट्रेशन किया गया। कार्यक्रम में कर्नल अरविंद कुमार सूद, लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत द्विवेदी, लेफ्टिनेंट सूर्यभान रावत, मेजर ए॰के॰ खान, तथा एनसीसी प्रभारी पंकज सिंह प्रशिक्षण कार्यक्रम मे सम्मिलित रहे।