पूरनपुर की जनता से रूबरू हुए सांसद, गिनाई उपलब्धियां तहसील क्षेत्र के कई गांव में पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने की जनसभाएं घुंघचिहाई में हुई जनसभा में कार्यकर्ताओं की रही भारी भीड़
पूरनपुर। पांच दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को पूरनपुर के कई गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया। लोगों को सरकार की तरफ से चलाई जा रहीं महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। गांव घुंघचाई में हुई जनसभा में भारी भीड़ जुटी। 
पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को  गांव गजरौला, कंबोजनगर, सिद्धनगर, पिपरिया दुलाई, मुजफ्फरनगर, सबलपुर, चीमा फार्म, रम्पुरा फकीरे, घुंघचाई, कसगंजा, गुलड़िया आदि गांव में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। घुंघचाई में 
जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा सांसद वरुण गांधी का ग्राम प्रधान पति वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता का विशेष ख्याल रखा है। कोई भी परिवार भूखा न सोए इसके लिए उन्होंने संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की मदद से दस लाख भोजन के पैकेट का वितरण कराया है। जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को सांसद रसोई से लगातार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंनेे क्षेत्र की जनता के सहयोग के लिए आभार जताया। जनसभा में मौजूद कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से उनको अवगत भी कराया। सांसद ने शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।इस मौके पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, ग्राम प्रधान के पति वीरेंद्र प्रताप सिंह, संतराम विश्वकर्मा, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, राहुल सिंह, अवधेश त्रिवेदी, राजबहादुर वर्मा, आशुतोष मिश्रा, रामनिवास शर्मा, जागेश्वर दयाल, धर्मपाल वर्मा, रामऔतार शर्मा, अरुणा शंकर शुक्ला, संजीव त्रिवेदी, अनिल मिश्रा, डालचंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भूपेंद्र शर्मा की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ जनपद पीलीभीत तहसील कलीनगर
Previous Post Next Post