जनपद बहराइच के विकासखंड महसी अंतर्गत ग्राम पंचायत केवलपुर में हाथरस घटना को लेकर बुधवार को विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया केवलपुर स्थित गांव में बाल्मीकि परिवार के सामाजिक संगठनों व समाजसेवियों ने कैंडल मार्च जलाकर विरोध प्रदर्शन किया समूह के साथ लोगों ने विरोध जताया जिसने मौजूद पलटू राम बाल्मीकि पूर्व प्रधान केवलपुर लालता प्रसाद बाल्मीकि पंचायती राज विभाग नरेंद्र कुमार बाल्मीकि राजस्व विभाग कुलदीप कुमार बाल्मीकि जन सेवा केंद्र संचालक संदीप कुमार बाल्मीकि जिला प्रचार में मंत्री आदि अंबेडकर विद्यार्थी फाउंडेशन आदि लोग मौजूद रहे संदीप बाल्मीकि ने बताया की हाथरस की घटना ने एक बार फिर पूरे समाज को शर्मसार कर दिया है युवती के साथ हुई बर्बरता व दरिंदगी ने देश को झकझोर दिया क्षेत्र की महिलाओं बालिकाओं ने युवक व बुजुर्गों ने एकत्र होकर पीड़िता को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की
खास रिपोर्ट संदीप बाल्मीकि बहराइच